स्वदेश लौटे पाकिस्तान व्हाइट बॉल टीम के कोच गैरी कर्स्टन, नए कप्तान का ऐलान जल्द संभव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन स्वदेश लौट आए हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान फिलहाल अपने नए कप्तान को ढूंढ रहा है। ऐसे में कुछ दिन में नए कप्तान का ऐलान संभव है।

सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चैम्पियंस कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन करने और देश में क्रिकेट की स्थिति पर चयनकर्ताओं तथा बोर्ड अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गये। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस महीने के अंत में सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान बाबर आजम के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कर्स्टन ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए 29 अक्टूबर को सीधे मेलबर्न में पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे। ’’ पाकिस्तान को नवंबर-दिसंबर में इन तीन देशों में कुल 18 मैच (नौ वनडे और इतने ही टी20 मैच) खेलने हैं, जिसकी शुरुआत चार नवंबर को मेलबर्न में पहले वनडे से होगी।

End of Feed