Pak vs SA Playing 11 Prediction: साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो मैच में ऐसी है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

Pak vs SA Playing 11 Prediction: वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। साउथ अफ्रीका की टीम लगातार दो जीत दर्ज कर पहुंची है तो पाकिस्तान को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

World Cup 2023, PAK vs SA: वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों ही टीम अब तक 5-5 मुकाबला खेल चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम 5 में से 4 जीत दर्ज कर दूसरे नंबर पर है तो पाकिस्तान की टीम लगातार 3 मुकाबला गंवाकर सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। एक और हार पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान अपना सर्वश्रेष्ठ देने उतरेगा। इसके लिए वह बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगा।

pakistan vs South Africa Playing 11.

एडेन मार्करम और बाबर आजम ( Timesnowdigital)

पाकिस्तान की टीम में बदलाव

यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हमेशा से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, ऐसे में पाकिस्तान की टीम एक अतिरिक्त स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे मोहम्मद नवाज को अंतिम ग्यारह में हसन अली के स्थान पर मौका मिल सकता है। इसके अलावा बल्लेबाजी में गहराई के लिए उसामा मीर के स्थान पर आगा सलमान को भी मौका मिल सकता है।

End of Feed