SA vs PAK: आसिफ अफरीदी के दो विकेट से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की वापसी

रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भी पाकिस्तान से 148 रन से पीछे है। विकेट से स्पिनरों को मदद मिल रही है और सुबह के सत्र में पाकिस्तान की टीम 333 रन पर सिमट गई।

डेब्यू कर रहे 38 साल के स्पिनर आसिफ अफरीदी ने मंगलवार को यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन अंतिम लम्हों में दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट चटकाकर मेजबान टीम को वापसी दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर अफरीदी ने टोनी डि जॉर्जी (55) और डेवाल्ड ब्रेविस (00) के विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 185 रन किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भी पाकिस्तान से 148 रन से पीछे है। विकेट से स्पिनरों को मदद मिल रही है और सुबह के सत्र में पाकिस्तान की टीम 333 रन पर सिमट गई।

SA vs PAK

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान (साभार-ICC)

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 102 रन पर सात विकेट चटकाए। ट्रिस्टन स्टब्स और डि जॉर्जी ने नोमान अली, साजिद खान और अफरीदी की पाकिस्तान की स्पिन तिकड़ी का दो घंटे से अधिक समय तक धैर्य के साथ सामना किया और 113 रन की साझेदारी के दौरान अर्धशतक जड़े। अफरीदी ने डि जॉर्जी को पगबाधा करके अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया। अफरीदी ने इसके बाद ब्रेविस को सलमान अली आगा के हाथों कैच कराया।

End of Feed