PAK vs NZ T20 World Cup Semi-Final: आज पाक-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल, जानिए मैच की जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2022, 08:25 AM IST

Pakistan vs New Zealand T20 WC Semi Final Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी अहम व जरूरी बातें।

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semi Final-1 Match Preview: न्यूजीलैंड की टीम कागजों पर भले ही बहुत मजबूत नजर आती हो लेकिन उसे टी20 विश्वकप के आज होने वाले पहले सेमीफाइनल में अप्रत्याशित परिणाम देने वाले पाकिस्तान का सामना करने पर इतिहास को भी धत्ता बताना होगा। पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा लेकिन न्यूजीलैंड ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड को हराकर ग्रुप एक में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई।

kane_babar

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल

बाबर आजम और उनकी टीम सुपर 12 में भारत और जिंबाब्वे से हारने के बाद जल्द ही स्वदेश लौटने की तैयारियों में थी लेकिन नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उसकी उम्मीदों को पंख लगा दिए। पाकिस्तान को अब केवल बांग्लादेश को हराना था जिसमें वह सफल रहा और आखिर में सेमीफाइनल में पहुंच गया।

End of Feed