PAK vs NZ T20I Match schedule: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान का बड़ा इम्तिहान, जानें पूरा मैच शेड्यूल

PAK vs NZ, Pakistan vs new Zealand T20I Match schedule in Hindi: वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। पहला टी20 मुकाबला 18 अप्रैल को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। यहां देखें पाक बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज
  • 18 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच होगा टी20 सीरीज
  • बाबर आजम की कप्तानी में उतरेगी पाकिस्तान की टीम

Pak vs NZ T20 series 2024 schedule: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 1 जून से 29 जून के बीच होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का आयोजन इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में किया जाएगा। इससे पहले हर टीम अपनी कमर कस लेना चाहती है। टीम इंडिया के खिलाड़ी जहां आईपीएल जैसे मंच पर अपनी तैयारी को अमली-जामा पहना रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी पीछे नहीं रहना चाहती। यही कारण है कि वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर पर न्यूजीलैंड के साथ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलना चाहती है।

Pakistan vs New Zealand, T20I Schedule

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (साभार-ICC)

पाकिस्तान की नई शुरुआत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हालिया कुछ महीनों में ढेरों उथल-पुथल हुई है। टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले सबकुछ ठीक कर लेना चाहती है। यही कारण है कि टीम की कमान एक बार फिर बाबर आजम को सौंप दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान नए कप्तान और नए इरादों के साथ उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में उतरेगी।

End of Feed