क्राइस्टचर्च: पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मुकाबले में पाकिस्तान ने मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की जीत के हीरो आज कप्तान बाबर आजम रहे। जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर ने 53 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली।
Image Credit: Pakistan Cricket
बाबर आजम फिर बने मैच विनर
पारी की शुरुआत करने आए बाबर एक छोर थामे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे। अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। पिछले मैच के हीरो रिजवान 4 रन बनाकर और शान मसूद खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऐसे में पाकिस्तान का स्कोर 5.2 ओवर में 37 रन पर 2 विकेट हो गया।चौथे नंबर पर आए नवाज और पांचवें पर नवाज
ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अचानक शादाब खान को बल्लेबाजी की ले लिए चौथे नंबर पर भेज दिया। उन्होंने बाबर के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचा दिया। 96 के स्कोर पर शादाब 22 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उसके बाद मोहम्मद नवाज को भी बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर भेज दिया। उन्होंने 19 गेंद में 16 रन बनाए। पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में जीत के लिए मिले लक्ष्य को हासिल कर लिया।Promotion of @76Shadabkhan at no 4 & @mnawaz94 at no 5 can give short term success but wil put more pressure & doub… t.co/R1sxI40Kf4
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
