PAK vs ENG: पाकिस्‍तान की पहली पारी 304 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्‍लैंड की शुरुआत भी बिगड़ी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 17, 2022, 06:31 PM IST

Pakistan vs England 3rd test day 1 highlights: पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच शनिवार को तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन कड़ा मुकाबला हुआ। बाबर आजम के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान की पहली पारी 304 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में इंग्‍लैंड की शुरूआत भी बिगड़ गई। इंग्‍लैंड सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल समाप्‍त
  • पाकिस्‍तान की पहली पारी 304 रन पर ऑलआउट हुई
  • इंग्‍लैंड की शुरूआत भी बिगड़ी और जैक क्रॉली पवेलियन लौटे

कराची: पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) और इंग्‍लैंड (England Cricket team) के बीच शनिवार से कराची के नेशनल स्‍टेडियम में तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल समाप्‍त हुआ। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्‍तान को 304 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेजबान टीम की तरफ से कप्‍तान बाबर आजम (78) (Babar Azam) और आघा सलमान (56) (Agha Salman) ने अर्धशतक जमाए।

babar azam

पाकिस्‍तान बनाम इंग्‍लैंड, तीसरा टेस्‍ट

जवाब में इंग्‍लैंड ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 3 ओवर में एक विकेट खोकर 7 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 4* और ओली पोप 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्‍तान को ऑलआउट करने के बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत खराब रही। अबरार अहमद ने जैक क्रॉली को खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके पाकिस्‍तान को पहली सफलता दिलाई।

End of Feed