LIVE

PAK vs ENG 2nd T20I Match Highlights: इंग्लैंड को पाकिस्तान को दूसरे टी20 में दी 23 रन से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

PAK vs ENG 2nd T20I Match Highlights: इंग्लैंड को पाकिस्तान को दूसरे टी20 में दी 23 रन से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
PAK vs ENG 2nd T20I Match Highlights: इंग्लैंड को पाकिस्तान को दूसरे टी20 में दी 23 रन से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Eng vs Pak Today 2nd T20 match Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में शनिवार को खेले गए 4 मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ 84(51) रन की कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा इंग्लैंड का और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसी वजह से इंग्लैंड की टीम 200 रन के पार नहीं पहुंच सकी। विल जैक्स ने 37(23), जॉनी बेयर्स्टो 21(18) रन बना सके। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट शाहीन अफरीदी ने चटकाए। वहीं 2-2 विकेट वापसी कर रहे हारिस रऊफ और इमाद वसीम की झोली में गए।

जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान तीसरी ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान खाता खोले बगैर मोईन अली की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जल्दी ही दूसरे ओपनर सैम अयूब भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बाबर आजम और फखर जमां ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन बाबर आजम को मोईन अली ने एलबीडब्लू कर दिया।

बाबर के आउट होने के बाद फखर जमां एक छोर संभाले रहे और टीम को विकेटों की पतझड़ के बीच 100 रन तक ले गए। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर जमां 21 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जमां के आउट होने के बाद इफ्तिखार अहमद और इमाद वसीम ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। इफ्तिखार 23(17) और इमाद 22(13) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पूरी टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ढेर हो गई और मैच 23 रन के अंतर से गंवा दिया।
ENG vs PAK Match Fullscore

ऐसी है दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Pak vs Eng Dream11 Today Match | Pak vs Eng Match Live Streaming | Pak vs Eng Match Pitch Report in Hindi

MAY 25, 2024 22:27 IST

PAK vs ENG LIVE SCORE: 160 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ढेर हो गई और 23 रन से मैच गंवा दिया।
MAY 25, 2024 22:17 IST

PAK vs ENG LIVE SCORE: पाकिस्तान ने गंवाया आठवां विकेट

पाकिस्तान को आठवां झटका पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। लिविंगस्टोन ने उनका कैच इमाद वसीम की गेंद पर लपका। उन्होंने 22 (13) रन बनाए।
MAY 25, 2024 22:07 IST

PAK vs ENG LIVE SCORE: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

पाकिस्तानी टीम को पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर सातवां झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में लगा। इफ्तिखार टॉप्ली की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में क्रिस जॉर्डन के हाथों लपके गए। उन्होंने 17 गेंद में 23 रन बनाए।
MAY 25, 2024 22:01 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 124 रन

पाकिस्तान ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 30 गेंद में 60 रन और बनाने हैं। इफ्तिखार अहमद 13(14) और इमाद वसीम 14(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 21:55 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 14 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 119 रन

पाकिस्तान ने 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 9(9) और इमाद 12(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 21:53 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान को लगा झठा झटका

पाकिस्तानी टीम को पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर छठा झटका फखर जमां के रूप में लगा। फखर 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंग्स्टोन का शिकार बने। वो 45(21) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
MAY 25, 2024 21:37 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 80/4 रन

पाकिस्तान ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। फखर जमां 38 (17) और आजम खान 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 21:29 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: बाबर आजम बने मोईन अली का शिकार

पिच पर पैर जमाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मोईन अली की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 32 (26) रन बनाए।
MAY 25, 2024 21:24 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 67 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। बाबर 32 (25) और जमां 30 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 21:07 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 28 रन

पाकिस्तानी टीम ने जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। फखर जमां 12(3) और बाबर 12(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 21:02 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, सैम अयूब लौटे पवेलियन

पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तानी टीम को दूसरा झटका लगा। सैम अयूब को रीस टॉप्ली ने फिल साल्ट के हाथों कैच करा दिया। अयूब 2(7) रन बना सके।
MAY 25, 2024 20:51 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बाबर आजम

मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए सैम अयूब हैं। पहले ओवर में पाकिस्तानी टीम 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन बना सकी।
MAY 25, 2024 20:49 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: खाता नहीं खोल पाए मोहम्मद रिजवान

इंग्लैंड ने स्पिनर्स के साथ पहले ओवर में गेंदबाजी करने का पैंतरा 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान टीम के खिलाफ चला और पारी की तीसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच आउट कराकर मोईन अली ने पवेलियन वापस भेज दिया।
MAY 25, 2024 20:33 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: इंग्लैंड ने बनाए 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर 12 (4) और लिविंगस्टोन 2 (3) रन बनाकर नाबाद रहे।
MAY 25, 2024 20:25 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: मोईन अली भी लौटे पवेलियन

मोईन अली पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में शाहीन अफरीदी की गेंद पर लपके गए। मोईन 4 (7) रन बना सके। उनके आउट होते ही इंग्लैंड का स्कोर 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन हो गया।
MAY 25, 2024 20:23 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: शतक से चूके जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शतक से चूक गए। बटलर 51 गेंद में 84 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 3 छक्के जड़े।
MAY 25, 2024 20:17 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 17 ओवर में बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन

इंग्लैंड ने 17 ओवर में बनाए 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। मोईन अली 2(2) और जोस बटलर 79(48) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 20:13 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: 16 ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 4 विकेट पर 149 रन

इंग्लैंड ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। बटलर 72 और मोईन अली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 25, 2024 20:11 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: हैरी ब्रूक आते ही पवेलियन लौटे

बेयर्स्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हैरी ब्रूक को इमाद वसीम ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। वो एक रन बना सके।
MAY 25, 2024 20:08 IST

PAK vs ENG 2nd T20I LIVE SCORE: 15 ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 3 विकेट पर 144 रन

इंग्लैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉनी बेयर्स्टो 25 (18) रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। जोस बटलर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।