PAK vs BAN 1st Test Day 4: दोहरे शतक से चूके मुश्फिकुर रहीम, ड्रॉ की ओर बढ़ा रावलपिंडी टेस्ट

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ चला है। बांग्लादेश की टीम चौथी पारी में 565 रन बनाकर ढेर हुई, मुश्फिकुर रहीम दोहरा शतक जड़ने से चूक गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुश्फिकुर रहीम ने खेली 191 रन की पारी
  • बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बनाए 565 रन
  • पहली पारी में बांग्लादेश ने हासिल की 117 रन की बढ़त

रावलपिंडी: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ चला है। टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश की पूरी टीम 565 रन बनाकर ढेर हो गई। दो साल बाद अर्धशतक जड़ने वाले मुश्फिकुर रहीम ने 191 रन की पारी खेली और दोहरे शतक से चूक गए। वहीं मेहदी हसन मिराज ने 77 और लिट्टन दास ने 56 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने पहली पारी में 117 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 23 बना लिए हैं। रविवार को मैच का आखिरी दिन है।

Mushfiqur Rahim

मुश्फिकुर रहीम

दोहरे शतक से चूके रहीम

चौथे दिन 5 विकेट पर 315 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहला झटका जल्दी ही लग गया। लिट्टन दास 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नसीम शाह ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। लिट्टन दास के बाद बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज ने मुश्फिकुर रहीम के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 198 रन की साझेदारी की और टीम को 528 रन तक पहुंचा दिया। मुश्फिकुर रहीम 191 रन बनाकर मोहम्मद अली की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। वो अपने दोहरे शतक से 9 रन से चूक गए।

End of Feed