PAK vs BAN 2nd T20I Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला गंवा चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास सीरीज में बने रहने के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 109 रन पर ढेर हो गई थी जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 27 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। पहले मुकाबले में परवेज हुसैन इमोन ने 56 और तौहिद ह्रदोय ने 36 रन की पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में तस्कीन अहमद ने 3 और मुस्तफिजुर ने 2 विकेट चटकाए थे। दूसरा मुकाबला भी उसी मैदान पर खेला जाएगा जहां दूसरा खेला गया था। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
पाकिस्तान और बांग्लादेश दूसरा टी20 (साभार-TNN)
कब होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (BAN vs PAK 2nd T20 Match Date)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 22 जुलाई को खेला जाएगा।
कहां होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (BAN vs PAK 2nd T20I Match Venue)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम ढाका में होगा।
कितने बजे शुरू होगा होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (BAN vs PAK 2nd T20I Match Timing)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि शाम 5 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (BAN vs PAK 2nd T20I Match On Tv)
टीवी पर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह टी20 सीरीज भारत में नहीं प्रसारित होगा, लेकिन इसे आप पाकिस्तान में A Sports या Ten Sports में देख सकते हैं।
कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (BAN vs PAK 2nd T20I Match Live Streaming)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (Fancode) देख सकते हैं।
बांग्लादेश और पाकिस्तान का स्क्वॉड-
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान मिर्जा, सुफियान मोकिम
