PAK vs BAN Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

PAK vs BAN Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार से होने जा रहा है। आखिरी मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

PAK vs BAN Live Streaming: 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जुलाई को शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम बांका में खेला जाएगा जबकि आखिरी टी20 मुकाबला 24 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। बांग्लादेश की कमान लिटन दास के पास है जबकि पाकिस्तान टीम का नेतृत्व सलमान अली आगा करेंगे।

pak vs ban 1st T20I Live Streaming

पाकिस्तान और बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं। श्रीलंका के खिलाफ उसने हाल ही में टी20 सीरीज जीती है। बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह अलग बात है कि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed