LIVE

PAK vs AUS 3rd T20 Highlights, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: पाकिस्तान ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, ऑस्ट्रेलिया को 111 रन दी मात

Umesh kumarUpdated Feb 1, 2026, 19:56 IST

Pakistan vs Australia 3rd T20 Live Score Today Match (पाकिस्तान क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम स्कोरकार्ड लाइव क्रिकेट स्कोर) PAK बनाम AUS Aaj Ke Pahle T20 Match Ka Toss Time, Weather Pitch Report, Live Streaming, Online Scorecard Live Updates: पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया टीम को तीन मैच की सीरीज में 3-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में 22 रन, 90 रन और 111 रन से जीत दर्ज की। तीनों मैचों में जीत का अंतर ही सब कुछ बयां करता है कि हर जीत पिछली जीत से कहीं ज्यादा प्रभावशाली रही। पाकिस्तान ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से पछाड़ दिया है। बेशक, वे परिचित परिस्थितियों में खेल रहे थे, लेकिन उनके प्रदर्शन का तरीका यह दर्शाता है कि आगामी विश्व कप से पहले वे कितनी अच्छी तरह से तैयार दिख रहे हैं।

PAK vs AUS 3rd T20 Highlights, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: पाकिस्तान ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, ऑस्ट्रेलिया को 111 रन दी मात
PAK vs AUS 3rd T20 Highlights, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: पाकिस्तान ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, ऑस्ट्रेलिया को 111 रन दी मात

Pakistan vs Australia 3rd T20 Live Updates/पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: लाहौर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान ने 111 रन से जीत दर्ज कर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। बाबर ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 96 रन पर सिमट गई। एडम जंपा कमर में लगी चोट की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। 34 के स्कोर पर पाकिस्तान के दो विकेट गिर गए थे। इसके बाद बाबर और सैम अयूब ने टीम को 100 के पार पहुंचाया। अयूब 56 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने 19 गेंद पर ताबड़तोड़ 46 रन की पारी खेली। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम आखिर तक नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए।

जीत के लिए मिले 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दो के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। फिर चार के स्कोर पर दूसरा। स्कोर अभी 16 तक ही पहुंचा था कि तीसरा विकेट भी गिर गया। कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन नवाज ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर टीम की कमर ही तोड़ दी। इसके बाद एक बाद एक विकेट गिरते रहे। अंत में 96 रन पर टीम सिमट गई। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया को टी20I में सबसे बड़ी शिकस्त मिली।

PAK vs AUS T20 Scoreboard Live:-

FEB 01, 2026 19:49 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: 96 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी

208 रन के लक्ष्या का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 96 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। एडम जंपा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए। तीनों मैचों में जीत का अंतर ही सब कुछ बयां करता है - 22 रन, 90 रन और 111 रन - हर जीत पिछली जीत से कहीं ज़्यादा प्रभावशाली रही। पाकिस्तान ने इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से पछाड़ दिया है। बेशक, वे परिचित परिस्थितियों में खेल रहे थे, लेकिन उनके प्रदर्शन का तरीका यह दर्शाता है कि आगामी विश्व कप से पहले वे कितनी अच्छी तरह से तैयार दिख रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:33 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का गिरा 8वां विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। 15वें ओवर मे अबरार अहमद ने मिचेल ओन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 8 रन ही बना सके। पाकिस्तान जीत से दो विकेट दूर है।
FEB 01, 2026 19:30 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: हार के कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम हार के कगार पर पहुंच गई है। नवाज ने एक बार फिर एक ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 14वें ओवर में पहले जोश फिलिप को आउट किया फिर कूपर कॉलोनी को पवेलियन की राह दिखाई। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
FEB 01, 2026 19:10 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: एक ओवर में गिर दो विकेट

नवाज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नवाज ने पहले स्टाइनिस को आउट किया फिर ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को आउट किया। ग्रीन 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान क्लीन स्वीप के करीब आ गया है।
FEB 01, 2026 19:03 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: नवाज ने तोड़ी साझेदारी

कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस के बीच चौथे विकेट की साझेदारी को नवाज ने तोड़ा दिया है। दोनों के बीच 38 गेंद पर 44 रन की साझेदारी हुई। स्टोइनिस 22 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की हालत और खराब हो गई है।
FEB 01, 2026 18:52 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई

लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम की हालत खराब हो गई है। अपने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है। मिचेल मार्श (1), मैथ्यू शॉर्ट (2) और मैट रेनेशॉ (1) ने अपने विकेट गंवाए। शाहीन शाह ने दो विकेट चटकाए। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।
FEB 01, 2026 18:03 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: बाबर की फिफ्टी

बाबर आजम ने आखिरकार अपनी फॉर्म वापस पा ली है। 36 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, पाकिस्तान ने 200 का स्कोर पार कर लिया है। पाकिस्तान की पारी समाप्त हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। बाबर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
FEB 01, 2026 17:56 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान ने गंवाया पांचवां विकेट

लंबे समय से फॉर्म तलाश रहे बाबर आजम अपने अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच गये हैं। वहीं, तूफानी बल्लेबाजी कर रहे शादाब खान 19 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम 49 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
FEB 01, 2026 17:41 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान का गिरा चौथा विकेट

पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। ख्वाजा नफे 12 गेंद पर 21 रन बनाकर कूपर कॉलोनी का शिकार बने। लॉन्ग ऑफ पर मैथ्यू शॉर्ट ने उनका कैच लपका। वहीं, दूसरे छोर पर जमें बाबर आजम अपने अर्शशतक के करीब पहुंच गए हैं। बाबर आजम 30 गेंद पर 43 रन और शादाब खान 8 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
FEB 01, 2026 17:26 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: सैम अयूब की पारी हुई समाप्त

पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कुहनेमैन की गेंद पर सैम अयूब ने डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेला और क्या शानदार कैच था! ऐसा लग रहा था जैसे गेंद जल्दी ही आउट होने वाली हो और रेनशॉ दौड़ते हुए अपनी दाहिनी ओर पूरी लंबाई तक खिंचे, डाइव लगाई और कैच लपक लिया। उनके चेहरे के हाव-भाव ही सब कुछ बयां कर रहे हैं। मुंह खुला हुआ है और उन्होंने खुद को भी हैरान कर दिया है! यह वाकई सनसनीखेज है। रेनशॉ ने एक अद्भुत कैच लपका। सैम 56 रन बनाकर आउट हुए।
FEB 01, 2026 17:19 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: 100 के पार पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर

पाकिस्तान ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। बाबर आजम धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम विकेट को तरस रही है। जम्पा दो ओवर में 20 रन खर्च कर चुके हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज जम्पा को विकेट नहीं देने के इरादे से खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 17:13 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: सैम अयूब का अर्धशतक

पाकिस्तान के युवा स्टार बल्लेबाज सैम अयूब ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के जड़े। बाबर आजम 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अयूब 33 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं। 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
FEB 01, 2026 17:03 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: 50 के पार पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर

पाकिस्तान ने 50 का स्कोर पार कर लिया है। बाबर आजम 10 गेंद पर 14 रन और सैम अयूब 23 गेंद पर 39 रन बनाकर डटे हुए हैं। एडम जम्पा के पहले ओवर में 14 रन बने। बाबर और सैम ने एक-एक सिक्स जड़े।
FEB 01, 2026 16:56 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान की रन गति पर लगी लगाम

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद से पाकिस्तान की रन गति पर लगाम लगी है। क्रीज पर बाबर आजम और सैम अयूब मौजूद हैं। बाबर 6 गेंद पर 7 रन और अयूब 18 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 16:49 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान को लगे दो बड़े झटके

पाकिस्तान को दो बड़े झटके लग चुके हैं। तूफानी बल्लेबाज कर रहे फखर जमान को मैथ्यू शॉर्ट ने दूसरे ओवर में ही पवेलियन की राह दिखाई। फखर 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चौथे ओवर में बेन ड्वार्शियस ने कप्तान सलमान आगा को 5 के निजी स्कोर पर आउट किया।
FEB 01, 2026 16:36 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान की तेज शुरुआत

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की है। फखर जमान और सैम अयूब तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैथ्यू कुहनेमैन के पहले ओवर में कुल 13 रन बने।
FEB 01, 2026 16:21 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: बाबर पर होंगी निगाहें

सभी की निगाहें बाबर आजम पर होंगी, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए रन पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे, लेकिन उनका खराब फॉर्म और स्ट्राइक रेट की समस्या जगजाहिर है और चिंता का विषय है।
FEB 01, 2026 16:21 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: विश्व कप से पहले एक जीत दर्ज करना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप नजदीक आने के साथ ही पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे दिख रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को आने वाली चुनौतियों का अंदाजा लग चुका है। लाहौर में कुछ समय बिताने के बाद, वे इस सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे और जीत उनके लिए बहुत जरूरी है। यह जीत आसान नहीं होगी और उनके गेंदबाजों को पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकने के तरीके खोजने होंगे।
FEB 01, 2026 16:14 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान:- सईम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद

ऑस्ट्रेलिया:- मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, मैट कुहनेमैन, एडम जम्पा
FEB 01, 2026 16:10 IST

PAK vs AUS 3rd T20 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

तीसरे और आखिरी मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है। सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर रनचेज करना होगा।