PAK vs AFG T20 Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी 39 रन से मात, त्रिकोणीय सीरीज में जीत के साथ किया आगाज
PAK vs AFG T20 Tri Series Highlights: पाकिस्तान ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में जिंबाब्वे को 39 रन के अंतर से मात देकर शुरुआत की है। टीम की जीत का सेहरा कप्तान सलमान आगा के सिर पर सजा।
PAK vs AFG T20 Tri Series First Match Highlights: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 से ठीक पहले यूएई में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन के अंतर से मात देकर पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने शारजाह में खेले गए मैच में पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 143 रन बनाकर ढेर हो गई। अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना चुकी थी। लेकिन 12वें ओवर में हारिस रऊफ ने बगैर कोई रन दिए दो विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट कर रख दिया। इसके बाद अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 8 विकेट 50 रन पर गंवा दिए और इसी वजह से उसे हार का मुंह मैच में देखना पड़ा। कप्तान राशिद खान ने अंत में 16 गेंद में 39 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने पारी में पांच छक्के जड़े। उनके आउट होते ही अफगानिस्तान की जीत की संभावनाएं पूरी तरह खत्म हो गईं। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट हारिस रऊफ ने 31 रन देकर लिए। वहीं 2-2 विकेट शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और सूफियान मुकीम ने लिए।
ऐसा रहा पाकिस्तान की पारी का हाल
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने त्रिकोणीय सीरीज के शारजाह में खेले जा रहे पहले मुकाबले में जीत के लिए 183 का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तानी टीम लड़खड़ाती दिखी ऐसे में कप्तान सलमान आगा ने मोर्चा संभाला और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सलमान आगा ने 36 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में उनका साथ फहीम अशरफ ने 5 गेंद में 14 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल 7 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 में अफगानिस्तान और 4 में पाकिस्तान की टीम विजयी रही है। शारजाह में दोनों टीमों के बीच अबतक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 3 में पाकिस्तान और 2 में अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है।
ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11:
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सादिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।
पाकिस्तान की टीम: सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: राशिद खान (कप्तान), दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद इशाक, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सादिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, करीम जनत, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी, मोहम्मद गजनफर, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।
एशिया कप 2025 से पहले यूएई में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अपनी तैयारियों को परखने के लिए त्रिकोणीय सीरीज एक दूसरे से भिड़ रही हैं। सीरीज का आगाज शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की युवा टीम का मुकाबला अफगानिस्तान की अनुभवी टीम से होने जा रहा है।
