पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप से हटने की धमकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:36 PM IST

ICC World Cup 2023, Pakistan scares to withdraw: पाकिस्तान द्वारा धमकी दी गई है कि वो अगले साल भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से हट सकता है। बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने वाले बयान पर उसकी ऐसी प्रतिक्रिया आई है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के 2023 में होने वाले एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने के बयान के बाद भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टकराव की स्थिति में आ गए और पड़ोसी देश ने अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दे डाली। एशिया कप के 2023 सत्र को 50 ओवर के प्रारूप में खेला जायेगा। भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को सौंपी गयी है। संयोग से शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं।

PAKISTAN_TEAM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद कई क्रिकेट वेबसाइट ने शाह के हवाले से कहा, ‘‘ हमने फैसला किया है कि हम तटस्थ स्थान पर खेलेंगे।’’ इससे पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो चुका है। मेजबान श्रीलंका ने आर्थिक संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी जिसके बाद इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था।

End of Feed