Pakistan T20 World Cup 2024 Squad: तय हुई टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम, इस दिन होगा ऐलान

Pakistan T20 World Cup 2024 Team List:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का चयन कर लिया है। जानिए किस दिन होगा आधिकारिक तौर पर प्लेयर्स के नाम का ऐलान।

KEY HIGHLIGHTS
  • तय हुई पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप की टीम
  • 22 मई को होगा आधिकारिक तौर पर ऐलान
  • ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान को मिली है जगह

Pakistan T20 World Cup 2024 Squad Finalised: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी गहमा-गहमी के बीच अपनी टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन कर लिया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर टीम के नाम का ऐलान नहीं किया है। आईसीसी द्वारा पूर्व निर्धारित तारीख को पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया था। अबतक टूर्नामेंट में भाग ले रही कुल 20 टीमों में से 19 ने टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी टीम का ही आधिकारिक ऐलान बाकी है।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार PCB)

22 मई को होगा टीम का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक टीम का चयन हो चुका है और इसका ऐलान 22 मई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चार मैच की ट20 सीरीज के पहले मुकाबले के दिन होगा। विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौंपी गई है। टीम में चोट से उबरकर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ वापसी करने में सफल रहे हैं। टीम में हसन अली, सलमान आगा खान और इरफान खान को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।

End of Feed