IND vs PAK: खाली हराया नहीं भारत ने कर दिया पाकिस्तान के बाहर होने का इंतजाम, समझें क्वालीफिकेशन का गणित

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली। इस हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी। अब उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर हाल में अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि नेट रन रेट में सलमान की टीम यूएसए से पीछे है।

IND vs PAK: उस्मान तारिक के हौव्वे को परे रख दें तो सबको मालूम था कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहेगी। हुआ भी यही, जब भारत ने टॉस हारकर मुश्किल पिच पर पहले बल्लबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर (175) खड़ा कर दिया। जिस मैदान पर पाकिस्तानी बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसते नजर आए वहीं इशान ने 192.50 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 40 गेंद में 77 रन कूट दिए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। नतीजा जितने रन इशान ने आसानी से बना दिए, उतने रन बनाने में पाकिस्तान को 7 विकेट गंवाने पड़ गए। 78 रन पर 7 विकेट खो चुकी पाकिस्तान की टीम जैसे-तैसे 114 तक पहुंच पाई।

ind vs pak qualifiaction scenario

भारत-पाकिस्तान (साभार-AP)

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

भारत ने न केवल सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया बल्कि पाकिस्तान की टीम को पूरे ओवर भी नहीं खेलने दिए और 114 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने यह मुकाबला 61 रन से अपना नाम किया। भारत के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारत ने न केवल पाकिस्तान को हराया बल्कि सुपर-8 में उसके आगे की राह को भी मुश्किल कर दी। इस बड़ी हार से पाकिस्तान के नेट रन रेट में भारी गिरावट आई है और वह यूएसए की टीम से इस मामले में नीचे खिसक गई है।

End of Feed