Oct 15, 2026

अनोखी नदी, जो जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र के अंदर बहती है, जानें कैसे?

Kaushlendra Pathak

​नदी ​

जब कभी हम नदी की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में पहाड़ों या फिर मैदानों के बीच बहते पानी की तस्वीर सामने आती है।

Credit: istock

​समुद्र के अंदर नदी!​

लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि समुद्र के अंदर भी नदी बहती है, तो सुनकर जरूर चौंक जाएंगे।

Credit: istock

​नदी की तरह बहने वाली धारा​

दरअसल, वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई में ऐसी धाराओं का पता लगाया है, जो किसी नदी की तरह बहती है। यह धारा अटलांटिक महासागर में कांगो नदी के मुहाने के पास मौजूद है।

Credit: istock

​'टर्बिडिटी करंट’​

इन धाराओं को वैज्ञानिक भाषा में ‘टर्बिडिटी करंट’ कहा जाता है। ये नदियां सामान्य नहीं होती, बल्कि मिट्टी, रेत और गाद से भरे पानी की घनी धाराएं होती हैं।

Credit: istock

You may also like

दुनिया की अनोखी निशानेबाज मछली, पानी थूक...
बिहार के इस शहर में है ग्रेट वॉल ऑफ चाइन...

​ये है फैक्ट​

इनका बहाव कई बार इतना तेज हो सकता है कि ये समुद्र की तलहटी पर मौजूद तलछट को भी अपने साथ बहाकर ले जाती हैं। यहां आपको बता दें कि अफ्रीका की कांगो नदी अटलांटिक महासागर में जाकर मिलती है।

Credit: istock

​एक सच्चाई ये भी...​

यह नदी अपने साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी, रेत और गाद लेकर आती है। समुद्र में पहुंचने के बाद यह तलछट कुछ परिस्थितियों में समुद्र की गहराई की ओर बढ़ने लगती है।

Credit: istock

​ये भी है कहानी​

इनका रास्ता किसी नदी की तरह होता है, इसलिए इन्हें अक्सर समुद्र के अंदर बहने वाली नदियों के रूप में बताया जाता है। सवाल ये भी उठता है कि जब समुद्र में पहले से इतना पानी मौजूद है, तो उसके अंदर अलग धारा कैसे बन सकती है?

Credit: istock

​एक फैक्ट ये भी...​

इसका जवाब पानी में मौजूद तलछट और उसके घने पन में छिपा है। जब पानी में बड़ी मात्रा में मिट्टी, रेत और दूसरे छोटे कण मिल जाते हैं, तो वह आसपास के साफ समुद्री पानी की तुलना में अधिक घना हो सकता है। गुरुत्वाकर्षण के कारण यह घना मिश्रण समुद्र की ढलान के साथ नीचे की ओर बहने लगता है।

Credit: istock

​अब तो जान गए सच्चाई​

इस दौरान यह अपने रास्ते में आने वाली तलछट को भी साथ ले जा सकता है। धीरे-धीरे यह एक शक्तिशाली धारा का रूप ले लेता है, जो समुद्र तल पर लंबी दूरी तय कर सकती है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया की अनोखी निशानेबाज मछली, पानी थूककर मार गिराती है शिकार

ऐसी और स्टोरीज देखें