PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टी20 टीम का ऐलान, बाबर-शाहीन की वापसी

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। ऑलराउंडर सलमान अली आगा वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस द्विपक्षीय सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम की वापसी हुई है। साथ ही अपने स्टार तेज गेंदबाज को भी टीम में जगह दी है।

लाहौर, आईएएनएस। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान घर में टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की मेजबानी करेगी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। ऑलराउंडर सलमान अली आगा वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस द्विपक्षीय सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे।

Pak T20 Team

पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के लिए घोषित की टीम। फोटो- ICC

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है। बाबर आजम मौजूद बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। उन्होंने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए। बाबार प्लेऑफ से पहले नेशनल टीम में शामिल होने के लिए अपनी बीबीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ चुके हैं।

End of Feed