श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, आमिर जमाल टीम में शामिल

श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में 9 नवंबर से खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए ऑलराउंडर आमिर जमाल को पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह?

रावलपिंडी: ऑलराउंडर आमिर जमाल को श्रीलंका के खिलाफ नौ नवंबर से यहां होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल को टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं तथा कई ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

Aamir Jamal

आमिर जमाल

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में लिया था भाग

इन खिलाड़ियों में बल्लेबाज मोहम्मद तैयब आरिफ, समीर मिन्हास, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद ताहा और तेज गेंदबाज साकिब खान और अली शब्बीर शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भाग लिया था। श्रीलंका ने यह मैच 142 रन से जीता था।

End of Feed