Asia Cup Rising Stars Final: पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, सुपर ओवर तक गए रोमांचक फाइनल में दी बांग्लादेश ए को मात

पाकिस्तान शाहीन्स ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर तक गए रोमांचक फाइनल मुकाबले मात देकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसा रहा खिताबी मुकाबले का रोमांच।

दोहा: पाकिस्तान शाहीन्स ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर तक गए रोमांचक फाइनल मुकाबले मात देकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। 20-20 ओवर के बाद टाई रहे मुकाबले में खिताबी जीत का फैसला सुपर ओवर जरिए हुआ। दोनों टीमें 125-125 रन बना सकीं। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ए ने 5 गेंद में 2 विकेट पर 6 रन का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में पाकिस्तान शाहीन्स ने चार गेंद में 7 रन के विजयी लक्ष्य को बगैर कोई विकेट गंवाए हासिल करके खिताब अपने नाम कर लिया।

Pakistan Shaheens

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीतने वाली पाकिस्तान शाहीन्स (फोटो क्रेडिट ACC X)

125 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान शाहीन

बांग्लादेश ए ने टॉस जीतकर पाकिस्तान शाहीन्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। साद मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन का योगदान दिया। वहीं माज़ सदाकत ने 23 और अराफात मिनहास ने 25 रन बनाए। इनके अलावा और कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को नहीं छू सका। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर ढेर हो गई। बांग्लादेश ए के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट रिपॉन मंडल ने लिए। वहीं दो विकेट राकिबुल हसन के खाते में गए। एक-एक सफलता महरोब जीशान आलम और अब्दुल गफ्फार सक्लैन को मिली।

End of Feed