पाकिस्तान का टी20 में शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे कम स्कोर पर भारत ने किया ढेर

Women T20 Asia Cup:

महिला एशिया कप टी20 के लीग स्टेज के मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.5 ओवर में 55 रन बनाकर ढेर हो गई। यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड है। भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तान की टीम अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पूरी तरह से लाचार नजर आई। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी ओर से शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन जबकि मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की।

acc

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

शेफाली ने जैसे ही मुनीबा को पवेलियन भेजा उसके बाद पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखर गई। मुनीबा और जुल्फिकार के अलावा कोई भी बैटर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकी। एक वक्त पाकिस्तान ने बिना किसी विकेट के 27 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जादू चला। पाकिस्तान ने 8 रन के भीतर 6 विकेट गंवाए। भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।

End of Feed