PAK Semi Final Scenario: आखिरी मुकाबला जीतकर भी बाहर हो सकता है पाकिस्तान, श्रीलंका की हार ने बिगाड़ा समीकरण

PAK Semi Final Scenario: न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया। इस जीत ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी। अब पाकिस्तान को न केवल अपना आखिरी मुकाबला जीतना है बल्कि उसे न्यूजीलैंड की हार की दुआ मांगनी होगी। चलिए जानते हैं इस मैच के बाद कैसा है ग्रुप 2 का समीकरण।

PAK Semi Final Scenario: न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को न केवल हराया बल्कि अपने नेट रन रेट को भी बेहतर बना लिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य था, लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। नतीजा रचिन रवींद्र के फोर-फर और मैट हेनरी के दो विकेट के दम पर श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 61 रन से जीतकर अपने नेट रन रेट को भी बेहतर कर लिया। श्रीलंका की ओर से 31 रन की पारी कामिंदु मेंडिस ने जबकि दुनिथ वेलालगे ने 29 रन की पारी खेली। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मिचेल सैंटनर और कोले मैकांची की दमदारा बल्लेबाजी के दम पर 84 रन पर 6 विकेट खोने के बावजूद अपनी टीम को 168 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

End of Feed