भारत से माफी मंगवाना चाहता था पाकिस्तान, WCL ने ठुकरा दी मांग तो टूर्नामेंट से लिया नाम वापस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खिलाड़ियों को NOC देने से इनकार करने का अपना फैसला बरकरार रखा। जिसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने WCL सीजन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है। यह फैसला भारत-पाकिस्तान बॉयकॉट विवाद की वजह से लिया गया है, जिसने टूर्नामेंट के 2025 एडिशन पर असर डाला था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खिलाड़ियों को NOC न देने के अपने फैसले को बरकरार रखा। इस फैसले के साथ ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर हफ्तों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई।

WCL PCB

WCL से हटा पाकिस्तान। फोटो- WclLeague

पिछले साल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। पहले तो ग्रुप-स्टेज का मैच रद्द कर दिया गया। बाद में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान को वॉकओवर के आधार पर फाइनल में जगह मिल गई थी। इस सीजन पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे।

End of Feed