कुछ ऐसा बनने की कोशिश मत करो जो तुम नहीं हो: नए पाकिस्तानी कोच ने आते ही मारा ताना

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 29, 2024, 04:56 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट के रेड बॉल के कोच जेसन गिलेस्पी ने अपनी टीम को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी के खेलने के स्टाइल को कॉपी न करें। आप अपने नेचुरल गेम के साथ ही क्रिकेट खेलें जो नहीं हैं वो बनने की कोशिश न करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया कोच
  • जेसन गिलेस्पी होंगे टेस्ट टीम के कोच
  • कोच बनते ही टीम को दी खास सलाह

पाकिस्तान के नए मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी चाहते हैं कि उनके ‘प्रतिभाशाली’ खिलाड़ी ‘वास्तविक’ बने रहें और किसी विशिष्ट पद्धति के अनुरूप अपने खेल में बदलाव नहीं करें। उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए उन्हें केवल सकारात्मक और आक्रामक रहने की जरूरत है। पाकिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज गिलेस्पी को पुरुष टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया जबकि सफेद गेंद के प्रारूप में कोच की भूमिका दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को सौंपी गई है जिनके मार्गदर्शन में 2011 में भारत ने एकदिवसीय विश्व कप जीता था।

PAKISTAN NEW HEAD COACH TEST CRICKET

पाकिस्तान के नए हेड कोच जेसन गिलेस्पी (साभार-X)

दो साल के लिए मिली है जिम्मेदारी

वर्ष 2014 और 2015 में यॉर्कशर को काउंटी चैंपियनशिप खिताब दिलाने वाले 49 वर्षीय गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पीसीबी के पॉडकास्ट में गिलेस्पी के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं बस इतना चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम उस शैली की क्रिकेट खेले जो उनके अनुकूल हो, मेरे लिए, यह महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि कुछ ऐसा बनने की कोशिश मत करो जो तुम नहीं हो!’’

End of Feed