'उनका ध्यान सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर..' ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर जमकर भड़के पाकिस्तान के कोच

AUS vs PAK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर इतनी चर्चाएं हो रही है कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर किसी का ध्यान ही नहीं है। इसे लेकर पाक के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने नाराजगी व्यक्त की है।

AUS vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 22 साल बाद उनके घर पर मात दे दी है। इस जीत के बाद पाकिस्तान के अंतरिम व्हाइट-बॉल हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने मौजूदा घरेलू समर में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता पर चिंता व्यक्त की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर गिलेस्पी इस बात से हैरान हैं कि बोर्ड पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल दौरे को ऑस्ट्रेलिया में शायद ही बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है।

Jason Gillispie

जेसन गिलिस्पी (फोटो- X)

जेसन गिलेस्पी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के घरेलू समर के लिए आधिकारिक प्रसारक शानदार प्रोमो बनाते हैं, लेकिन पाकिस्तान सीरीज़ के लिए कोई हाइप नहीं है। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।

End of Feed