ENG vs PAK: दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने किया पलटवार, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई; पहले दिन ही गंवाए 9 विकेट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। खराब रोशनी और बारिश के चलते पहले दिन 56 ओवर का खेल हो सका। इस दौरान इंग्लैंड ने 9 विकेट गंवाकर 248 रन बनाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश की। हालांकि, पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। गस एटकिंसन 39 रन और जोश टंग 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। बारिश और खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया।

ENG vs PAK 2nd Test

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच। फोटो- AP

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुबह के सत्र में चार विकेट गंवा दिए थे। उसने टी ब्रेक तक पांच विकेट पर 180 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में 26 ओवरों में केवल डैन लॉरेंस के विकेट के नुकसान पर 100 रन जोड़े। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड की पारी को कुछ हद तक संभाला। दोनों ने संभलकर खेलते हुए छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

End of Feed