नई दिल्ली: रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी और खिताबी जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के हाथों हारने के बाद पुरस्कार समारोह में रनर अप यानी उपविजेता का पुरस्कार देने के लिए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को बुलाया गया तो उन्होंने कैमरे के सामने बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली। इस वजह से सलमान को जबरदस्त हूटिंग का सामना करना पड़ा और फैंस ने उनकी आलोचना की।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा (फोटो -AP)
मंच पर रनर अप का पुरस्कार लेने के लिए जब मंच पर सलमान आगा गए। पाकिस्तान के कप्तान को $75,000 का उपविजेता होने का चेक मिला। लेकिन पाकिस्तानी अधिकारी को सौंपने की बजाय सलमान आगा ने लाइव प्रसारण के दौरान मंच से चेक को फेंक दिया।
पाकिस्तानी कप्तान के हरकत पर फैंस हैरान हो गए। एक फैंस ने कहा कि यह अभी पचाने के लिए एक कठिन बात है। लेकिन मुझे लगता है कि हम बल्ले से अच्छा अंत नहीं कर सके और गेंदबाजी में मुझे लगता है कि हम उत्कृष्ट थे। हमने सब कुछ दिया। लेकिन हां, अगर हम अच्छा अंत कर पाते, तो यह एक अलग कहानी हो सकती थी।
भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया
एशिया कप चैम्पियन भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से विजेता की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया । भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता । नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर खड़े थे । उन्होंने अपनी जगहों से हटने से इनकार कर दिया और समारोह में विलंब होता जा रहा है । नकवी के मंच पर आने के बाद दर्शकों से भारतीय प्रशंसकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिये ।
लगे इंडिया-इंडिया के नारे
नकवी जैसे ही मंच पर आये, उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और वह जबर्दस्ती करेंगे तो आधिकारिक विरोध दर्ज किया जायेगा । नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया । एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई । सिर्फ पीसीबी अध्यक्ष नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे । करीब 55 मिनट बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो दर्शकों ने ‘इंडिया इंडिया’ के नारे लगाये ।
