रमीज राजा की कुर्सी खतरे में, अब कहा भारत में विश्व कप के बहिष्कार का कोई फैसला नहीं- रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 09:22 PM IST

Ramiz Raja changes his line on boycott of world cup in India: पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कुछ समय पहले गीदड़ भभकी दी थी कि वे भारत में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार कर सकते हैं, लेकिन अब उनके तेवर बदले हुए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी अधिकारियों को बताया है कि उसने अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से बहिष्कार की धमकी इस पड़ोसी देश को एशिया कप के लिये अपनी टीम भेजने का दबाव बनाने के लिये दी थी। इसकी जानकारी सूत्रों ने दी है।

ramiz_raja

रमीज राजा (PCB)

एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) ने 50 ओवर के एशिया कप के 2023 चरण की मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान को दिये हैं जो भारत में अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विश्व कप से पहले होगा। रमीज राजा की कुर्सी इस समय खतरे में है, बताया जा रहा है कि उनको पीसीबी अध्यक्ष पद से हटाकर कमान नजम सेठी को सौंपी जा सकती है।

End of Feed