पाकिस्तान ने मांगा एशिया कप के दौरान चार्टर्ड उड़ानों के खर्च पर अतिरिक्त मुआवजा, एसीसी से गतिरोध

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 05:12 PM IST

PCB and ACC face to face on Chartered Flight Charges: इसी साल खेले गए एशिया कप के दौरान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चार्टर्ड उड़ानों के खर्च पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में गतिरोध पैदा हो गया है।

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चार्टर्ड उड़ानों के खर्च पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में गतिरोध पैदा हो गया है। पीसीबी ने इस साल अगस्त सितंबर में एशिया कप की सह-मेजबानी की थी। एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान को मिला था लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से मना करने बाद इसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ। टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच श्रीलंका में हुए थे।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP)

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बोर्ड ने टूर्नामेंट की मेजबानी फीस (लगभग 2,50,000 डॉलर) के साथ-साथ टिकट और प्रायोजन शुल्क से अपने हिस्से के अलावा अतिरिक्त मुआवजे की भी मांग की है। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टीमों के लिए चार्टर्ड उड़ानों को किराए पर लेने और होटल तथा परिवहन शुल्क जैसे अन्य अतिरिक्त खर्चों को लेकर मुआवजे की मांग की है। यह रकम एशिया कप के शुरुआती बजट में शामिल नहीं थी।’’

End of Feed