पीसीबी अध्यक्ष के चुनाव में हो सकती है देरी, प्रबंधन समिति के दो पूर्व सदस्यों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2023, 06:39 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में देरी हो सकती है। बोर्ड की प्रबंधन समिति के दो सदस्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में देरी हो सकती है क्योंकि पूर्व प्रबंधन समिति के दो सदस्यों ने लाहौर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। लाहौर उच्च न्यायालय सोमवार को पीसीबी प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्यों शकील शेख और गुल जादा द्वारा जका अशरफ को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने वाली चुनाव प्रक्रिया और नये प्रमुख का चुनाव करने वाले ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी)’ की वैधता के खिलाफ दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

Pakistan Cricket Board

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

कोर्ट से किया है चुनाव पर रोक का अनुरोध

याचिकाकर्ताओं ने न्यायाधीश से अध्यक्ष के चुनाव पर रोक लगाने और बीओजी को तब तक निलंबित करने का अनुरोध किया है जब तक कि उनकी याचिकाओं पर फैसला नहीं आ जाता है। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा,'यह एक मुश्किल स्थिति है क्योंकि चुनाव आयुक्त और बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष ने ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ में किए गए बदलावों के बाद नये अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने की तारीख 27 जून निर्धारित की है।'

End of Feed