क्या बाबर आजम से छीन जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी? कोच गैरी कस्टर्न ने किया बड़ा इशारा

Babar Azam captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से पद छीनने की चर्चाएं लगातार चल रही है। इसी बीच टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने इस मुद्दें पर पीसीबी को अपनी राय दे दी है।

Babar Azam captaincy: टी20ई और वनडे टीम की कप्तानी छीनने की चर्चाओं के बीच बाबर आजम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान के सीमित ओवरों और टेस्ट टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने देश के क्रिकेट बोर्ड को सभी प्रारूपों में हालिया खराब प्रदर्शन के बाद जल्दबाजी में कप्तान नहीं बदलने की सलाह दी है।

babar azam icc

बाबर आजम (फोटो- ICC)

भारत में 2023 में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के राउंड रॉबिन दौर से बाहर होने के बाद बाबर आजम को सीमित ओवरों की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी जगह लेने वाले शाहीन शाह अफरीदी को एक खराब श्रृंखला के बाद हटा दिया गया था। इसी तरह टेस्ट में बाबर के इस्तीफा देने के बाद, शान मसूद को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बांग्लादेश से टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से हार के बाद उन्हें तुरंत बाहर करने की मांग उठ रही है।

End of Feed