BAN vs PAK 1st Test Day 2 Highlights: बांग्लादेश के 413 रन के जवाब में पाकिस्तान की शानदार शुरुआत, डेब्यू टेस्ट में चमके अजान अवैस

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पहली पारी में बनाए 413 रन के जवाब में शानदार शुरुआत दी है। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और ओपनर अजान अवैस ने पाकिस्तानी टीम की मैच में वापसी में अहम भूमिका अदा की है।

ढाका: तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और सलामी बल्लेबाज अजान अवैस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप तक एक विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 301 रन से की। लेकिन अब्बास के 92 रन देकर पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन से मेजबान टीम 413 रन पर ऑल आउट हो गई। अब्बास के अलावा पाकिस्तान के लिए 3 विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने और एक-एक विकेट हसन अली और नोमान अली की झोली में गया।

Azan Awais

अजान अवैस(फोटो क्रेडिट @TalhaDigital007 X)

इमाम और अवैस ने दिलाई पाकिस्तान को शानदार शुरुआत

बांग्लादेश के पहली पारी में बनाए 413 रन के जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम को डेब्यूटेंट अजान अवैस और इमाम उल हक ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इस साझेदारी को मेहदी हसन मिराज ने 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर तोड़ दिया। इमाम 45(72) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजान ने अपने करियर का पहला अर्धशतक 65 गेंद में 8 चौके की मदद से पूरा कर लिया।

End of Feed