India vs Pakistan: भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा

भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान की करारी हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने किसके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा।

कोलंबो: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन की 40 गेंद में 77 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अगुआई वाल गेंदबाजी आक्रमण ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को धराशाई करके पॉवरप्ले में ही भारत की जीत पक्की कर दी। पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की यह हार टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी हार है।

Salman Ali Agha and Suryakumar Yadav

सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव

अपनी योजनाओं पर नहीं कर पाए अमल

भारत के खिलाफ मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टीम की हार का ठीकरा अपने स्पिनर्स के सिर पर फोड़ा। उन्होंने कहा, हम मैच में चार स्पिनर्स के साथ उतरे, आज उनका दिन अच्छा नहीं था। हम मैच के कुछ हिस्सों में अपनी योजना पर अमल नहीं कर सके। सलमान आगे ने बल्लेबाजों को नाकामी पर कहा, बल्ले से हमने अच्छी शुरुआत नहीं की, अगर आप पॉवरप्ले में तीन चार विकेट गंवा देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछे भागते रहते हैं।

End of Feed