IND vs PAK: न्यूयॉर्क की पिच टीम इंडिया को रास नहीं आई। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया पूरे ओवर में नहीं खेल पाई और 6 गेंद शेष रहते केवल 119 रन बनाकर ढेर हो गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया को ऑलआउट किया। इस तरह बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-AP)
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से एक बार फिर विराट और रोहित ने पारी की शुरुआत की। लेकिन बारिश के कारण बाधित मैच में दोनों टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। पारी के दूसरे ओवर में नसीम शाह ने टीम इंडिया को किंग कोहली के रुप में बड़ा झटका दिया। वह 3 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।
8 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इतना ही नहीं पाकिस्तान के पेस बैटरी के सामने दो खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल पाए। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 31 गेंद में 42 रन की पारी खेली। पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 18 गेंद में 20 रन बनाए।
