WTC Points Table: पाकिस्तान की जीत से बदल गई पॉइंट टेबल की तस्वीर, जानिए किस नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

WTC Point Table: पाकिस्तान के लिए ये जीत सिर्फ सीरीज बचाने वाली नहीं थी। घर से बाहर लगातार 8 टेस्ट हारने के बाद मिली ये जीत टीम के हौसले के लिए जरूरी थी। इस जीत का सबसे बड़ा फायदा पाकिस्तान को WTC पॉइंट टेबल में हुआ।

WTC Point Table: पाकिस्तान ने त्रिनिदाद में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दे दी। इस नतीजे के साथ 2 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मच गई। पाकिस्तान के लिए ये जीत सिर्फ सीरीज बचाने वाली नहीं थी। घर से बाहर लगातार 8 टेस्ट हारने के बाद मिली ये जीत टीम के हौसले के लिए जरूरी थी। पाकिस्तान के लिए चौथी पारी में 77 रन का छोटा लक्ष्य था, जिसे अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम ने बिना दबाव के पूरा कर लिया। दोनों 24-24 रनों पर नाबाद रहे। बाबर ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर मैच का अंत किया। गेंदबाजी में साजिद खान और अली उस्मान की स्पिन जोड़ी ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को खुलकर खेलने ही नहीं दिया।

WTC

WTC पॉइंट टेबल (फोटो साभार- BCCI/X)

पाकिस्तान को हुआ फायदा

इस जीत का सबसे बड़ा फायदा पाकिस्तान को WTC टेबल में हुआ। पहले टेस्ट में हार के बाद वो सबसे नीचे थे, अब 6 मैचों में 2 जीत के साथ 22.22 PCT लेकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं वेस्टइंडीज इस हार के बाद टेबल में आखिरी पायदान पर खिसक गई है। पाकिस्तान ने 2000 के बाद से कैरेबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न हारने का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। अब नजर भारत पर है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ भारत का PCT 48.15 है और वह 5वें स्थान पर है। पाकिस्तान की जीत से टेबल का निचला हिस्सा हिल गया, लेकिन टॉप-5 की रेस और भी टाइट हो गई है।

End of Feed