T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले को करेगा बॉयकॉट

पाकिस्तान की सरकार ने अप्रत्याशित फैसला लेते हुए टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ मुकाबला को बायकॉट करने का फैसला किया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रविवार को ऐलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा लेकिन अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में भिड़ंत 15 फरवरी को कोलंबो में होनी है। इस मैच के लिए पाकिस्तान अपनी टीम मैदान पर नहीं उतारेगा।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान सरकार का यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद आया है, क्योंकि ढाका ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई थीं। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फैसले का समर्थन किया था। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि कहीं पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होने का फैसला ना कर ले। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाकिस्तान सरकार ने भारत पाकिस्तान मुकाबले तक अपने बहिष्कार के फैसले को सीमित कर दिया।

End of Feed