पाकिस्तान को नहीं बचा पाई बाबर की वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी पारी में 150 के भीतर हुआ ढेर

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की हालत और भी खराब होते जा रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आजम की वापसी भी टीम को नहीं बचा पाई। नतीजा इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान टीम 110 रन पर ढेर हो गई।

लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर आजम की वापसी ने पाकिस्तान के लिए कुछ उम्मीदें तो बढ़ाई थी, लेकिन कप्तान उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। नतीजा इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर पाकिस्तान की टीम लगातारी तीसरी बार 150 से नीचे के स्कोर पर ढेर हो गई। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को अपने कप्तान बाबर से उम्मीद थी कि वह बल्लेबाजी की डूबती नैय्या को संभालेंगे, लेकिन जोश टंग ने उन्हें 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

babar azam

बाबर आजम (साभार-X)

110 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान टीम

290 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 110 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से रॉबिन्सन ने केवल 11 रन देकर 4 विकेट जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 1 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैश के अलावा कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया।

End of Feed