पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, 45 मैच में लिए हैं 55 विकेट

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमेन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐमेन अनवर ने पाकिस्तान के लिए कुल 45 मैच खेले हैं। इस दौरान 55 विकेट हासिल किए। साल 2017 में वनडे और 2016 में अपना टी20I डेब्यू किया था। पीसीबी ने उनके संन्यास की पुष्टि की है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज पुष्टि की कि तेज गेंदबाज ऐमेन अनवर ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अनवर ने पाकिस्तान के लिए 45 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान 55 विकेट अपने नाम किये हैं।

Aiman Anwar

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास। फोटो- ICC

जनवरी 2010 में राष्ट्रीय अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में कराची अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऐमेन अनवर पहली बार चर्चा में आई थीं। इसके बाद जुलाई 2016 और फरवरी 2023 के बीच आठ एकदिवसीय और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। अनवर ने 2017 में वनडे डेब्यू किया था। साल 2022 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

End of Feed