PAK vs ZIM 3rd ODI Pitch Report: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs ZIM 3rd ODI Pitch Report In Hindi: आज (28 November 2024) मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में पाकिस्तान का रुतबा यहां दांव पर होगा क्योंकि हाल में वो ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराकर आए हैं। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच फाइनल वनडे मैच बुलावायो में खेला जाएगा। यहां आपको बताएंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2024
  • आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच फाइनल मुकाबला
  • बुलावायो में खेला जाएगा सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच

स्कॉटलैंड 31 रन से जीताPAK vs ZIM 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा व फाइनल मैच आज खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में शिकस्त देने वाली पाकिस्तानी टीम इस समय बेहद अजीब स्थिति में पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे ने सीरीज का पहला मुकाबला जीता, जबकि पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी कर ली है। अब अगर आज जिम्बाब्वे जीत गया तो पाकिस्तान की फिर से बहुत आलोचना होनी शुरू हो जाएगी, इसलिए वो किसी भी हाल में ये मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में है। वहीं, जिम्बाब्वे की कप्तानी क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहे हैं। जिम्बाब्वे के पास ये मैच व सीरीज जीतकर एक बड़ा उलटफेर करने का मौका है।

PAK vs ZIM 3rd ODI Pitch Report Today Match

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

आज होने वाले जिम्बाब्वे-पाकिस्तान तीसरे वनडे मैच से पहले ये जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक हुए वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में आंकड़ों का इतिहास क्या कुछ कहता है। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे इतिहास में आज तक 64 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें जिम्बाब्वे की टीम कुल 6 मैच जीत पाई है। वहीं पाकिस्तानी टीम पिछले वनडे की जीत को मिलाकर 55 बार जिम्बाब्वे को वनडे क्रिकेट में मात दे चुकी है। दोनों के बीच हुए इन मुकाबलों में दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि 1 मैच टाई हुआ था। जिम्बाब्वे की जमीन पर पाकिस्तान के वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे में 25 मैच खेले हैं जिसमें से 20 मैच पाकिस्तान जीतने में सफल हुई है। जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 4 बार पाकिस्तान को हरा पाई है।

End of Feed