LIVEPAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: यूएसए को हराकर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
PAK vs USA T20 World Cup 2026 Live Score (पाकिस्तान बनाम यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Pakistan vs United States of America Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing 11 Live Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप डी में यूएसए और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान हारते-हारते बची थी और यूएसए के खिलाफ वह पिछले वर्ल्ड कप में हार चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी दबाव होगा।

PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: यूएसए को हराकर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में उसने यूएसए को 32 रन से हरा दिया। यूएसए के सामने जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य था, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के सामने यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई। यूएसए की ओर से शुभम रंजने ने 51 और शायन जहांगीर ने 49 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे उस्मान तारिक ने 3 जबकि शादाब खान ने 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अमेरिका को 191 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह 41 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा बाबर आजम ने आज अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और 32 गेंद में 46 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81(52) रन की साझेदारी की। यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में जहां यूएसए से मोनांक पटेल और सौरभ नेत्रवलकर नजर रहेगी तो वहीं पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और साहबजादा फरहान लय में नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में उस्मान तारिक एक्शन में नजर आएंगे।
आज के मुकाबले में दोनों की प्लेइंग इलेवन-
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
यूएसए की प्लेइंग इलेवन- एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर।
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में उसने यूएसए को 32 रन से हरा दिया। यूएसए के सामने जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य था, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के सामने यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई। यूएसए की ओर से शुभम रंजने ने 51 और शायन जहांगीर ने 49 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे उस्मान तारिक ने 3 जबकि शादाब खान ने 2 विकेट चटकाए।
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: लक्ष्य की ओर बढ़ रही यूएसए
यूएसए ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। शयान जहांगीर 49 और मिलिंद बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: पाकिस्तान ने बनाए 190 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अमेरिका को 191 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह 41 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा बाबर आजम ने आज अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और 32 गेंद में 46 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81(52) रन की साझेदारी की। यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए।
pakistan national cricket team vs united states national cricket team match scorecard: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
पाकिस्तान ने 143 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। फरहान 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें हरमीत सिंह ने अपना शिकार बनाया। फरहान ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
sa vs pakistan: अर्धशतक से चूके बाबर आजम
बाबर आजम 32 गेंद में 46 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने फरहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 81(52) रन की अहम साझेदारी की।
sa vs pakistan:फरहान और बाबर की शानदार बल्लेबाजी
बाबर और साहिबजादा फरहान की शानदार बल्लेबाजी, तीसरे विकेट के लिए 77(48) की साझेदारी। 42 रन बनाकर खेल रहे हैं बाबर आजम और फरहान 68 रन बनाकर नाबाद हैं।
sa vs pakistan: 27 गेंद में साहिबजादा फरहान की फिफ्टी
साहिबजादा फरहान ने 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह टी20 वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनकी सबसे तेज फिफ्टी भी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम 9.4 ओवर में 81 रन पर पहुंच गई है। बाबर आजम 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
sa vs pakistan:कप्तान आगा हुए आउट
पाकिस्तान ने 2 रन के भीतर दो विकेट गंवा दिए। अयूब के बाद अब कप्तान सलमान अली आगा 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दूसरे छोर पर साहिबजादा फरहान खेल रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं बाबर आजम।
sa vs pakistan: 54 के स्कोर पर लगा पाकिस्तान को पहला झटका
सौरभ नेत्रवलकर ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिला दी। सैम अयूब 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही 54 रन की साझेदारी टूट गई।
pakistan national cricket team vs united states national cricket team match scorecard: 5 ओवर में 50 रन पूरे
फरहान और सैम की जोड़ी ने केवल 5 ओवर में 54 रन जोड़ लिए हैं। फरहान 34 और अयूब 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
pakistan national cricket team vs united states national cricket team match scorecard: पाकिस्तान की तेज शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। 3 ओवर में उसने बिना किसी विकेट के 32 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 18 जबकि सैम अयूब 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
pakistan vs usa Live Score: आज के मैच में यूएसए की प्लेइंग इलेवन
एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर।
pakistan vs usa Live Score: आज के मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन, उस्मान तारीक की एंट्री
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
pakistan vs usa Live Score: टॉस जीतकप पहले गेंदबाजी करेगी यूएसए
यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएसए की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।
pakistan vs usa Live Score: उलटफेर कर चुकी है यूएसए
मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी अमेरिकी टीम ने कप्तान मोनांक पटेल (50 रन) के अर्धशतक और कुछ अन्य खिलाड़ियों की तेज पारियों के दम पर अंतिम ओवर के रोमांच में 3 विकेट पर उतना ही स्कोर बना दिया जो पाकिस्तान ने बनाया था। यानी मैच टाई हो चुका था और अब फैसला सुपर-ओवर (Super Over) से किया जाना था। सुपर ओवर में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी की और सिर्फ 1 विकेट गंवाते हुए 6 गेंदों में 18 रन बना दिए। जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 1 विकेट खोकर सिर्फ 13 रन ही बना सकी और हो गया टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा उलटफेर।
pakistan vs usa Live Score: पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम
पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीमः सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फ़हीम अशरफ़, फ़खर ज़मान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक, मोहम्मद नवाज़, सलमान मिर्ज़ा और नसीम शाह।
pakistan vs usa Live Score: यूएसए का वर्ल्ड कप स्क्वॉड
यूएसए की टी20 विश्व कप टीमः मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज गौस , शहन जयसूर्या, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजन, अली खान, एहसान आदिल, नोस्थुष केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शयन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला और शैडली वैन शाल्कवाइक।
pakistan vs usa Live Score: दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला
दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। अब तक पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हांफते-हांफते जीतते हुए अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। जबकि यूएसए की टीम को शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी झेलनी पड़ी और उन्हें भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।
pakistan vs usa Live Score: कहां देखें आज का मुकाबला
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आज का मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइट पर अपनी पसंद की भाषाओं में देख सकते हैं।
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: ग्रुप डी में आज पाकिस्तान और यूएसए का मुकाबला
ग्रुप डी में आज यूएसए और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में यूएसए को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. जबकि पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को पटखनी दी थी। दोनों टीमो ंके लिए यह मुकाबला अहम है।