PAK vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रनों से हराया, सुपर-4 में भारत से होगा मुकाबला
PAK Vs UAE Highlights: एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान और यूएई के बीच धमाकेदार मैच खेला गया लेकिन अंत में पाकिस्तान की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। आइए जानते हैं मैच ही हाईलाइट्स
PAK Vs UAE Highlights: एशिया कप 2025 के 10वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यूएई की टीम को 41 रनों से मात दे दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रूब ए के मैच में पाकिस्तान ने जीत के साथ ही सुपर-4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस हार के साथ ही यूएई की टीम सुपर 4 की रेस से बाहर हो गई है। मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने फखर जमान के अर्धशतक शतक के चलते 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं इसका पीछा करने उतरी यूएई की टीम केवल 105 रन ही बना पाई और हार गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PAK vs UAE Playing XI)
यूएई प्लेइंग XI : अलीशान शराफु़, मोहम्मद वसीम (कप्तान), मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ़ ख़ान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पराशर, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीक़ी, मोहम्मद रोहिद
पाकिस्तान प्लेइंग XI: साहिबज़ादा फ़रहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फ़ख़र ज़मान, आग़ा सलमान (कप्तान), ख़ुशदिल शाह, हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी,हारिश रउफ़, अबरार अहमद
पाकिस्तान का सुपर 4 समीकरण (Pakistan Super 4 scenario)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक एशिया कप में एक मैच जीता है और एक हारा है ऐसेे में अगर उन्हें सुपर 4 में पहुंचना है तो इस मैच में जीतना होगा। अगर वे ये मैच नहीं खेलते हैं तो बाहर हो जाएंगे।
पाकिस्तान बनाम यूएई हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs UAE Head to Head)
पाकिस्तान और यूएई के बीच अब तक कुल 2 टी-20आई मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. इतना ही नहीं हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने ट्राई सीरीज में यूएई को धूल चटाई थी. मगर, अब मंच बड़ा है और पाकिस्तान की टीम को यूएई को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये टीम सरप्राइज कर सकती है.
एशिया कप में ऐसी हैं दोनों टीमें
संयुक्त अरब अमीरात टीम: अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, सिमरनजीत सिंह, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद फारूक, आर्यांश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डीसूजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम
PAK vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: पाकिस्तान ने यूएई को हराया
PAK vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: राष्ट्रगान के लिए पहुंची टीमें
PAK vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान प्लेइंग XI: साहिबज़ादा फ़रहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फ़ख़र ज़मान, आग़ा सलमान (कप्तान), ख़ुशदिल शाह, हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी,हारिश रउफ़, अबरार अहमद
