PAK vs SA Highlights: सैम अयूब और सलमान के दम पर पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता पहला वनडे

PAK vs SA Highlights: 3 मैच की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने जीत के साथ आगाज किया है। पर्ल में खेले गए पहले वनडे में उसने 3 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान ने बोलेंड पार्क पर्ल में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य था जिसे उसने सैम अयूब और सलमान आगा की बल्लेबाजी के दम पर 3 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सैम ने 119 गेंद में 109 जबकि सलमान आगा ने 90 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली।

PAK vs SA Highlights

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (साभार-PCB)

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 141 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। इन दोनों के अलावा बाबर आजम ने 23 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनेस बार्टमैन और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि मार्को यान्सेन और तबरेज शम्सी को 1-1 विकेट मिले।

End of Feed