PAK vs NZ: बाबर आजम ने रचा इतिहास, दोबारा कप्तान बनते ही टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड

Babar Azam T20 Captaincy record: रविवार (21 अप्रैल) को रावलपिंडी शहर के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में बाबर आजम ने इतिहास रच दिया और मेन इन ग्रीन की कप्तानी में वापसी पर अपने तीसरे मैच में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Babar Azam T20 Captaincy record: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। रविवार (21 अप्रैल) को रावलपिंडी शहर के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज के तीसरे टी20 मैच में बाबर आजम ने इतिहास रच दिया और मेन इन ग्रीन की कप्तानी में वापसी पर अपने तीसरे मैच में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Babar Azam t20 record

बाबर आजम (फोटो- ICC)

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के 2021 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच के खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक कप्तान द्वारा सर्वाधिक रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। इस सूची में बाबर और फिंच शीर्ष पर हैं, उनके बाद केन विलियमसन और रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय जोड़ी है। बाबर आजम के टी20 में कप्तान के रुप में 67 पारियों में 2246 पूरे हो गए हैं।

End of Feed