Today Match RR vs MI Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन और 2008 की विजेता टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में है। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास है। आइए जानते है कि दोनों टीमों की इस मैच में प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।
इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेल सकते हैं जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन इस साल काफी शानदार रहा है। टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं। टीम की तरफ से मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग शानदार तरीके से खेल रहे हैं। उनके चलते बैटिंग काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनर जोस बटलर भी काफी शानदार लय में है। पिछले मैच में वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे और केकेआर के जबड़े से मैच छीन लिया था। ऐसे में अगर टीम पहले गेंदबाजी करती है जो जोस बटलर को एक बार फिर से दूसरी पारी में देखा जा सकता है। इसके अलावा टीम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
बिना बदलाव के उतर सकती है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतकर आ रही है। उनके लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में वे मैच विनिंग कॉबिनेशन में ज्यादा बदलाव के बारे में नहीं सोचेगी। टीम हालांकि श्रेयस गोपाल की जगह एक बार फिर से पीयूष चावला को मौका दे सकती है। टीम की बल्लेबाजी अच्छी चल रही है और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (Mumbai Indians playing xi prediction)
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 (Rajasthan Royals predicted playing xi)
जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैव पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान,युजवेंद्र चहल।इम्पैक्ट प्लेयर- कुलदीप सेन।
