PAK vs NZ T20 Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच को भारत में ऐसे देखें लाइव

PAK Vs NZ 4th T20 Match Live Streaming on amazon prime: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुरू होने वाला है। इस चौथे टी20 मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध होगी, आइए यहां आपको बताते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला
  • न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 3-0 से आगे
  • लाज बचाने मैदान पर उतरेगी पाकिस्तानी टीम

PAK Vs NZ 4th T20 Match Live Streaming: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पाक टीम सीरीज में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। शाहीन की कप्तानी वाली टीम चौथे मुकाबले में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेंगे ताकि मेजबान कीवी टीम को पटखनी दे सकें और सीरीज में अपने फैंस को कुछ राहत दे सकें।

NZ vs PAK 4th T20 Match Live Streaming

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग। (फोटो- Pakistan Cricket Twitter)

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम घर में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चौथे मुकाबले में भी इसी फॉर्म को हासिल रखना चाहेंगे। बता दें कि पांच टी20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज पर न्यूजीलैंड ने 3-0 से कब्जा जमा लिया है।

End of Feed