PAK vs NED: नीदरलैंड के तीन खिलाड़ियों की घर वापसी, भारत से ताल्लुक, जानिए इनके बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2023, 02:04 PM IST

World Cup 2023, PAK vs NED, Netherlands Indian origin players: आज पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी ऐसे मैदान पर उतरे हैं जिनका ताल्लुक भारत से है। इन खिलाड़ियों की लंबे समय बाद घर वापसी हुई है। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में सब कुछ।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबला
  • नीदरलैंड के तीन खिलाड़ी भारतीय मूल के, हुई घर वापसी

PAK vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड के तेजा निदामानुरू, आर्यन दत्त और विक्रम सिंह जब शुक्रवार को हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले विश्व कप मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे तो शायद उनकी आंखों में आंसू की कुछ बूंदें होंगी। इनके लिए भारत की यात्रा सिर्फ क्रिकेट के सबसे भव्य मंच पर अपना कौशल दिखाने से नहीं जुड़ी बल्कि यह अपनी जड़ों से जुड़ना भी है। इन तीनों ने नीदरलैंड में ही क्रिकेट को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है लेकिन मातृभूमि से अपने रिश्ते नहीं तोड़े हैं।

तेजा निदामानुरू

इन तीनों में तेजा सबसे ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि नीदरलैंड विश्व कप का अपना पहला मैच हैदराबाद में खेल रहा है। तेजा का जन्म हैदराबाद से लगभग 280 किलोमीटर दूर विजयवाड़ा में हुआ था और उस शहर में उनके कई रिश्तेदार हैं। अब यह 29 वर्षीय खिलाड़ी अपने रिश्तेदारों के सामने विश्व कप मैच खेलने के लिए उत्साहित है।

End of Feed