Who Won The Toss Today, PAK vs ENG, Pakistan vs England 2nd Test Match Toss Live: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज से आगाज होने जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इसे जीतकर सीरीज में जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं पहले टेस्ट मैच में करारी हार झेलने वाली पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं और टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस रोमांचक मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टॉस
पाकिस्तान और इंग्लैंड टॉस टाइम (PAK vs ENG 2nd Test Match Toss Time)
- 10:00 AM
पाकिस्तान और इंग्लैंड स्टेडियम (PAK vs ENG 2nd Test Match Venue)
- मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान
पाकिस्तान और इंग्लैंड टॉस विजेता (PAK vs ENG 2nd Test Toss Winner)
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (PAK vs ENG Playing XI)
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, नोमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद।
इंग्लैंड प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।
