PAK vs ENG: पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पहली बार ऐसे होना पड़ा शर्मिंदा, इंग्लैंड ने किया सूपड़ा साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2022, 12:55 PM IST

Pakistan vs England 3rd Test Match Highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बहुत उम्मीदें थीं क्योंकि वे अपने घर में खेल रहे थे लेकिन उनके साथ जो हुआ वो पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया।

इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड ने सुबह जब अपनी पारी शुरू की तो उसे जीत के लिए केवल 55 रन की दरकार थी। उसने 38 मिनट में ही अपना स्कोर दो विकेट पर 170 रन पर पहुंचा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

pak_eng_test_AP

इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया (AP)

यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान को अपनी धरती पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के 18 वर्षीय रेहान अहमद (48 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान दूसरी पारी में 216 रन पर आउट हो गया था और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य रखा था।

End of Feed