PAK vs ENG 2nd Test: शकील की दमदार पारी गई बेकार, मुल्तान में पाकिस्तान को हराकर सीरीज का सुल्तान बना इंग्लैंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 02:27 PM IST

Paksitan vs England Multan Test: बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच भी अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मेजबान पाकिस्तान को हार दिया। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लैंड ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट 26 रन से जीत लिया। पाकिस्तान की टीम मुल्तान में 355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 102.1 ओवर में 328 रन पर ढेर हो गई। सऊद शकील (94) की दमदार पारी पर पानी फिर गया। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरस ने दो-दो जबकि जैक लीच और जो रूट ने एक-एक शिकार किया। इंग्लैंड मुल्तान में जीत दर्ज करते ही टेस्ट सीरीज का सुल्तान बन गया है। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। अब आखिरी टेस्ट 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाड़ी

पाकिस्तान ने सुबह चार विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के छठे ओवर में ही फहीम अशरफ (10) का विकेट गंवा दिया। रूट ने उन्हें स्लिप में कैच कराया। शकील ने छठे विकेट के लिए मोहम्मद नवाज (45) के साथ 80 रन की साझेदारी की। जब तक दोनों क्रीज पर थे तो पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें बरकरार रखीं। नवाज पाकिस्तानी पारी के 92वें ओवर में वुड का शिकार बने। उन्होंने 7 चौके लगाए। शकील ने अपना विकेट 94वें ओवर में खोया। उन्हें भी वुड ने अपने जाल में फंसाया। शकील ने 213 गेंदों का सामना करने के बाद 8 चौकों की मदद से 94 रन बनाए।

End of Feed