PAK vs BAN Preview: बांग्लादेश के खिलाफ फुल पेस अटैक के साथ उतरेगा पाकिस्तान, 28 साल बाद दूसरी बार होगा कारनामा

PAK vs BAN Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने जा रहा है। पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के सामने जीत की चुनौती होगी क्योंकि यह सीरीज WTC के अंतर्गत खेला जाना है।

`बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में बुधवार को यहां जब मैदान पर उतरेगी तो उसे तेज गेंदबाजों की चुनौती से निपटने के लिए अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हरफनमौला शाकिब अल हसन से ‘विशेष प्रदर्शन’ की उम्मीद होगी। पूर्व कप्तान शाकिब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार है जो वामहस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपने दम पर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (28)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच प्रिव्यू (साभार-PCB)

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने कहा, ‘‘ वह (शाकिब) काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। उन्हें अपनी भूमिका के बारे में पता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह जानते हैं कि खुद को कैसे तैयार करना है, इसलिए मैं उनके राजनीतिक करियर के बारे में नहीं सोच रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वह इस श्रृंखला में कुछ खास करेंगे। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और ईमानदारी से कहूं तो हम सभी उसके साथ एक क्रिकेटर की तरह ही व्यवहार करते हैं।’’

End of Feed